Raipur में होली पर ‘मुंज्या’ थीम वाली अनोखी होलिका, लोगों में उत्साह
रायपुर।राजधानी में होली पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं. वहीं होली के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने प्लान तैयार किया है. वहीं होली पर हुड़दंग करने वालों पर सख्ती से नजर रखी जाएगी. इस बार शहर में 200 से ज्यादा होली सेलिब्रेशन इवेंट होंगे. इसके अलावा ‘मुंज्या’ थीम पर बनी होलिका की भी चर्चा हो रही है।
रायपुर में होली की तैयारियां तेज
राजधानी रायपुर में इस बार 200 से ज्यादा होली सेलिब्रेशन इवेंट होने जा रहे हैं. इसमें 3 और 4 मार्च को सबसे ज्यादा इवेंट होंगे. जिसके लिए शहर के होटल, पैलेस, हॉल और रिसॉर्ट बुक हो चुके हैं. वहीं कार्यक्रमों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
शहर में 700 पुलिस बल रहेंगे तैनात
होली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़ें इंतजाम किए हैं. शहर में 700 पुलिस बल तैनात रहेंगे. प्रत्येक 1.5 किलोमीटर में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन रहेगी. गली-मोहल्ले में बाइक पेट्रोलिंग टीम गस्त करेगी. पूरे शहर पर पुलिस ड्रोन से निगरानी करेगी. हुड़दंग होने या विवाद की स्थित में क्विक रिस्पांस टीम एक्शन करेगी. सभी DCP, ACP थाना प्रभारियों के साथ पेट्रोलिंग करेंगे. शहर के 50 चौक चौराहों पर फिक्स चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।
ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल सवारी पर फोकस
ट्रैफिक पुलिस ने शहर में 60 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं. यातायात विभाग के 500 जवान मुख्य चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे. मुख्य ध्यान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों और तीन सवारी घूमने वालों पर रहेगा. पकड़े जाने पर वाहन सीधे थाने में जब्त किया जाएगा और चालक को पैदल घर जाना होगा।
“मुंज्या” थीम पर बनी होलिका
इसी कड़ी में शहर के प्रसिद्ध कालीबाड़ी चौक पर साल 2024 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ की थीम पर आधारित होलिका की मूर्ति लोगों का ध्यान खींच रही है. “मुंज्या” थीम के साथ बनाई गई इस मूर्ति के पास फिल्म के प्रसिद्ध किरदारों की झलक भी देखने को मिल रही है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
नेपाल PM बालेश शाह की बढ़ीं मुश्किलें, सत्ता संभालते ही विरोध तेज
अभिषेक शर्मा का 'विराट' धमाका: टी20 में सबसे तेज 9 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने।
IPL 2026: कगिसो रबाडा का कथित 'स्मोकिंग' वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस।
क्या स्पर्श से अपवित्र हो जाते हैं देवता? सबरीमाला सुनवाई में उठा बड़ा सवाल
दिल्ली में आज BJP की अहम बैठक, मेयर-डिप्टी मेयर के नामों पर फैसला संभव
सिविल सेवा दिवस पर स्कूल शिक्षा विभाग का परचम; 'साधना सप्ताह' में मिला प्रदेश में तीसरा स्थान।