गणतंत्र दिवस के मौके कहां-कहां रहेंगे Bank बंद
हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। कल यानी 26 जनवरी 2024 (शुक्रवार) को देश में 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।
गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10.30 बजे विजयचौक से कर्तव्य पथ से शुरू होगी। इस मौके पर करीब 77,000 लोग शामिल होंगे। इसमें 42,000 आम जनता के रिजर्व किया गया।
गणतंत्र दिवस के परेड में भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस और अर्धसैनिक समूहों शामिल हैं। इस साल गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर देश में नेशनल हॉलिडे है। ऐसे में देश के सभी सरकारी ऑफिस, शैक्षिक संस्था बंद रहते हैं।
क्या कल बंद रहेंगे बैंक
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के सभी प्राइवेट औ सरकारी बैंक बंद रहेंगे। हर चौथे शनिवार पर बैंक बंद रहता है। ऐसे में अब बैंक सोमवार को खुलेगा क्योंकि 27 जनवरी चौथा शनिवार और 28 जनवरी रविवार है।
बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर देश के सभी बैंक आधे दिन के लिए बंद थे।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी होती है। आरबीआई राष्ट्रीय त्योहार और राज्य त्योहार के आधार पर हॉलिडे तय की जाती है। ऐसे में बैंक जाने से पहले हमें बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए।
हर महीने की दूसरी और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है। इसके अलवा रविवार को भी बैंक में कोई कार्य नहीं होता है।
बैंक हॉलिड भारत के विभिन्न क्षेत्रों के त्योहार रीति-रिवाजों के अनुसार होती है। ऐसे में विभिन्न राज्यों में बैंक हॉलिडे अलग होती है।
बैंक बंद होने पर मिलेगी यह बैंकिंग सर्विस
बैंक बंद होने के बाद भी ग्राहक कई बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। बैंक बंद होने के बावजूद नेट बैंकिंग या ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा ग्राहक एटीएम के जरिये आसानी से कैश विड्रॉ कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत