मकान दिलाने के नाम पर महिला से 48 लाख की ठगी
रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में अनामिका वैष्णव से मकान दिलाने के नाम पर 48 लाख ठग लिए गए। जालसाज ने महिला को डेढ़ महीने के भीतर मकान नहीं दिलाने की स्थिति में रकम दोगुना कर लौटाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला अनामिका वैष्णव ने ऐश्नी होम्स प्राईवेट लिमिटेड के संचालक राकेश मंडल उसकी पत्नी व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया है। अनामिका ने पुलिस को बताया है कि राकेश का लालपुर स्थित ऑफिस है। वह अपने परिचित के माध्यम से पिछले वर्ष राकेश से संपर्क किया। राकेश ने अपनी कंपनी को आरडीए से अधिकृत कंपनी बताकर अनामिका को कमल विहार में फ्लैट दिलाने का झांसा दिया। एग्रीमेंट के लिए पैसे भी दे दिए। ठगी की आशंका होने पर अनामिका ने आरडीए में संपर्क किया तो राकेश द्वारा महज एक लाख रुपये जमा करने की जानकारी मिली। अनामिका के अनुसार राकेश ने इसी तरह से अर्चना गुप्ता नाम की महिला से भी मकान दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी की है। अनामिका ने पुलिस को बताया है कि राकेश की पत्नी सरिता ने कोर्ट में समझौता करने उनके खिलाफ थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराई है। राकेश ने ठगी करने कूटरचित दस्तावेज और मकान का फोटो दिखाकर उन्हें उन्हें अपने जाल में फंसाया।
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला
बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे