शादी की सालगिरह के दिन महिला की अर्थी घर से निकली
महोबा । यूपी के महोबा में शादी के 3 साल पूरे होने पर महिला काफी खुश थी कि आज उसकी शादी की सालगिरह है। अचानक शादी के सालगिरह के दिन उसी दिन उसकी अर्थी घर से निकली। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। बता दें कि महोबा में कबरई थाना क्षेत्र के राजीव नगर मोहल्ले में घर के अंदर नव विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पड़ोसियों के सहयोग से पति ने अपनी पत्नी को फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराली जनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
वहीं मृतक नव विवहिता के भाई ने बताया कि चरखारी कोतवाली क्षेत्र के बम्होरी कला गांव में रहने वाले आंनद प्रजापति की शादी हमीरपुर जनपद के नदेहरा गांव में रहने वाली कोमल के साथ आज ही के दिन 2021 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही आनंद और उसके परिवार के लोग दहेज की मांग को लेकर कोमल को परेशान कर रहे थे। उसने बताया कि शराब के नशे में आकर आनंद अक्सर कोमल के साथ मारपीट करता था जिस कारण हम लोग अपनी बहन कोमल को करीब 3 महीने पहले उसके ससुराल से घर में ले आए थे।
मृतका के भाई ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले कोमल अपने ससुराल वापस चली गई थी जहां उससे दोबारा दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर दहेज के लोभियों ने मिलकर मेरी बहन की हत्या कर दी है। यही नहीं इन लोगों ने उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया है। मेरी बहन की शादी आज ही हुई थी और आज ही वह मृत पड़ी है और उसका पोस्टमार्टम हो रहा है। हम लोगों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती