नदी की रेत में दबी मिली महिला की लाश, रेप की आशंका
प्रयागराज। एक महिला की गंगा नदी के किनारे रेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ रेप के बाद हत्या की गई है। दरअसल रविवार की सुबह महिला का बेटा उसे ढूंढते-ढुंढते वहां पहुंचा। जहां उसने मां का शव देखकर जोर से शोर मचाया। झूंसी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 45 वर्षीय ये महिला शनिवार की शाम को हंसिया लेकर लकड़ी काटने निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। रात भर उसका कुछ पता नहीं चला1 महिला के पास मोबाइल भी नहीं था। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह उसका बेटा मां की तलाश में निकला। मां को ढूंढते-ढूंढते नदी किनारे पहुंचा तो मां की लाश देखकर चीख पड़ा. नदी किनारे महिला की लाश रेत में दबी थी, लेकिन शरीर का आधा हिस्सा ऊपर दिख रहा था। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे. सिर से लेकर पेट तक में धारदार हथियार से हमले के जख्म मिले हैं। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज के नए रेट, जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल!
बाजार में मची हाहाकार या निवेश का सुनहरा मौका? सोना-चांदी के साथ शेयर बाजार भी धराशायी, जानें अब क्या करें निवेशक