यूपी में इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट के लिए यीडा को मिलीं चार बिड
लखनऊ । सीएम योगी की महत्त्वाकांक्षी परियोजना अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को कुल चार बिड प्राप्त हुई हैं। प्राप्त चारों बिड्स का अब प्राधिकरण स्तर पर तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार वित्तीय बिड खोलने की कार्यवाही की जाएगी। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 21 में प्रथम चरण में 230 एकड़ में स्थापित की जा रही इस अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना के लिए बिड जमा करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी दोपहर तीन बजे थी। टेक्निकल बिड प्राधिकरण कार्यालय के सभाकक्ष में खोली गई। उल्लेखनीय है कि यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना की स्थापना के लिए 30 सितंबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बिड जारी की गई थी। प्राधिकरण के सेक्टर 21 में स्थापित की जा रही हैं फ़िल्म सिटी परियोजना का कुल एरिया 1000 एकड़ का है तथा इसके प्रथम चरण में 230 एकड़ में फ़िल्म सिटी स्थापित की जा रही है।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल