युवा अनुज सिंह नहीं चुका पा रहा शिक्षा ऋण,मुख्यमंत्री ने मदद का भरोसा दिलाया
रायपुर। आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सरायपाली निवासी युवा अनुज सिंह ने मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री को अनुज ने बताया कि उसने बीटेक की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण लिया था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता एक दुकान में काम करते हैं, जिन्हें बहुत कम वेतन मिलता है। इस वजह से वह शिक्षा ऋण नहीं चुका पा रहा है। अब बैंक द्वारा उससे शिक्षा ऋण की राशि की वसूली प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अनुज की समस्या को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी गंभीरता से सुना और उसे आश्वस्त करते हुए कहा कि हम आपकी मदद जरूर करेंगे। पहले आप स्थानीय स्तर पर कलेक्टर से मिलकर उनके समक्ष अपनी बात रखें। यदि किसी कारण से स्थानीय स्तर पर निराकरण नहीं हो पाया तो स्वेच्छानुदान राशि देकर आपकी सहायता करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय की बात सुनकर युवा अनुज की चेहरे पर मुस्कान आ गई। अनुज ने बताया कि बैंक के द्वारा वसूली प्रक्रिया शुरू करने से वह और उसका परिवार बहुत व्यथित है। आज मुख्यमंत्री श्री साय ने उसकी मदद का भरोसा दिलाया, जिससे उसकी चिंता दूर हो गई है। मुख्यमंत्री से मदद की उम्मीद लेकर जनदर्शन में पहुंचे अनुज को परेशानी से निजात का भरोसा मिल गया है।
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास