रीवा से मुंबई के लिए रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन
रीवा|यात्रीगण कृप्या ध्यान दें मध्य प्रदेश के रीवा के रास्ते मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी हैं. अब से भारतीय रेलवे ने आपकी सुविधा और यात्रा को सुगम बनाने के लिए पिछले 4 सालों से लगातार स्पेशल ट्रेन के नाम से चल रही रीवा सीएसएमटी ट्रेन (Rewa CSMT train) अब नियमित करने का फैसला लिया है. अभी तक ये ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती थी|
सप्ताह में एक दिन चलती थी ट्रेन
अभी ट्रेन संख्या 02187 रीवा से हर गुरुवार को चलती है. यह ट्रेन यहां से 15:50 बजे खुलती है. वहीं अगले दिन दोपहर 12:20 पर शिवाजी टर्मिनल मुंबई पहुंचती है. जबकि शिवाजी टर्मिनल मुंबई से ट्रेन नंबर 02188 हर शुक्रवार को दोपहर 13:30 बजे खुलती है और यह अगले दिन यानी शनिवार को सुबह 9:45 बजे रीवा पहुंचती है. इस ट्रेन की अपनी यात्री कंप्लीट करने के लिए कुल 16 स्टॉपेज पर रुकना पड़ता है|
रीवा-मंबई जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा
24 कोच वाली ये ट्रेन जिसमें 12 स्लीपर डिब्बे हैं, चार थर्ड ऐसी, एक डिब्बा सेकेंड एसी और एक डिब्बा फर्स्ट एसी का हैं, इस ट्रेन में 4 डिब्बे जनरल के भी है. इस ट्रेन को नियमित की करने की मांग काफी समय से लगातार की जा रही है. हालांकि अब रेलवे ने इस ट्रेन को नियमित रूप से चलाने का फैसला लिया है. रेलवे के इस फैसले के बाद मुंबई-रीवा और रीवा-मंबई जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा. हालांकि इस ट्रेन के टाइमिंग अभी वहीं है, इसमें किसी भी तरह का संशोधन नहीं किया गया है|
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'